Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

एशियन किक बॉक्सिंग में शुभम निर्वाल ने जीता कांस्य पदक

थाईलेंड की राजधानी बैंकॉक में संपन्न एशियन चैम्पियनशिप

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बैंकॉक में आयोजित एशियन किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में शामली के बॉक्सर शुभम निर्वाल ने 91 किलोग्राम के-वन इवेंट कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर जनपद के साथ देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने शुभम निर्वाल को पदक जीतने पर बधाई दी है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 10 से 18 दिसंबर तक एशियन किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया महाद्वीप के 25 देशों ने प्रतिभाग किया। किक बॉक्सिंग एसोएिशन आफ उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष सोनू सैनी (इंटरनेशनल रैफरी) व कोच सुशील कौशिक ने बताया कि इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शामली के शुभम निर्वाल ने 91 किलोग्राम भार वर्ग की के-1 इवेंट कैटेगरी में शुभम निर्वाल ने कांस्य पदक जीतकर जिला व प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन किया है। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के महासचिव व कोच सुशील कौशिक ने बताया कि शुभम निर्वाल जिल की शामली मार्शल आर्ट्स एकेडमी में करीब 5 वर्षों से प्रेक्टिस कर रहा है।

इस जीत के बाद आगामी आने वाली राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को शुभम निर्वाल और उनके पिता सुनील कुमार को कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बधाई दी है। वहीं इस मौके पर प्रदीप पंवार एडवोकेट, एडवोकेट रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img