Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

श्यामसिंह गोल्ड कप में जीते उप विजेता के दो खिताब

  • मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: मुजफ्फरनगर में आयोजित द्वितीय श्यामसिंह यादव गोल्ड कप चैम्पियनशिप में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब की टीम ने उप विजेता के दो खिताब हासिल कर शामली जनपद और रायफल क्लब का नाम रोशन किया है।

मुजफ्फरनगर में पांच से सात जनवरी तक द्वितीय श्याम सिंह यादव गोल्ड कप निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के निशानेबाजों ने भी प्रतिभाग किया।

चैंपियनशिप के एयर पिस्टल एनआर टॉप 10 निशानेबाजों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमे मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के निशानेबाज शाहिद चौधरी ने अन्य खिलाड़ियों को पछाड़कर उप विजेता का खिताब जीतकर जिले नाम रोशन किया। वहीं एयर रायफल एनआर स्पर्धा के फाइनल में आर्मी एवं अन्य प्रदेशों के निशानेबाजों को पछाड़कर ध्रुव गुप्ता ने उप विजेता का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

व्यक्तिगत एयर पिस्टल वीमेन स्पर्धा में शगुन चौहान ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक और जूनियर में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। व्यक्तिगत एयर राइफल स्पर्धा में धु्रव गुप्ता ने जूनियर में स्वर्ण और सीनियर में रजत पदक जीतकर जिले का नाम किया। एयर राइफल आईएसएसएफ स्पर्धा में अभिमन्यु रावत ने रजत पदक प्राप्त किया। व्यक्तिगत एयर पिस्टल स्पर्धा में शाहिद ने कांस्य पदक जीता।

टीम स्पर्धा रायफल में अक्ष्य चौहान, धु्रव गुप्ता, शोएब मलिक की टीम ने कांस्य पदक जीता। सभी निशानेबाजों का क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने उत्साहवर्धन किया। वहीं पीएनबी लिलौन शाखा के मैनेजर सचिन मक्कर ने भी निशानेबाजो का स्वागत किया। इस मौके पर क्लब कोच नदीम मंसूरी, आरिश, अवनीश मलिक, तुषार, सुनील, शाकिब आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img