- थाना अमरिया जनपद पीलीभीत में एसआई पद पर तैनात थे बिरेश
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: यूपी के थाना अमरिया जनपद पीलीभीत मेें तैनात एसआई बिरेश कुमार की सड़क दुर्घटना में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कारवाई शुरू कर दी है।
एसआई बिरेश कुमार पुत्र स्व श्याम सिंह निवासी ग्राम स्वाहेडी बुजुर्ग कोतवाली बिजनौर की थाना अमरिया जनपद पीलीभीत बतौर एसआई के पद पर तैनात थे। 24 दिसंबर को एसआई की मोटरसाईकिल फिसल जाने के कारण सिर में गंभीर चोट आई थी।
आनन फानन में उन्हें एंबुलेस से जिला अस्पताल पीलीभीत में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजनों ने एसआई बिरेश को उपचार के लिए श्रीसांई अस्पताल टामा एंड मेटरनिटी सेंटर किरतपुर रोड बिजनौर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात में उनकी मृत्यु हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

