Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन, माइकल जैक्सन की थी एक्स वाइफ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मशहूर अमेरिकी सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन हो गया है। 54 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनको कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करती करवाया गया।

हालांकि बाद में उनकी मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मालूम हो कि लिसा मैरी प्रेस्ली दिवंगत अमेरिकी एक्टर एल्विस प्रेस्ली की बेटी थीं। इसके अलावा उन्होंने मशहूर सिंगर माइकल जैक्सन से शादी की थी।

सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली की मौत के बाद उनके परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है। जानकारी के मताबिक उनकी एक बेटी थीं। जिसका नाम एल्विस प्रेस्ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो लिसा की फैमिली ने ये बयान जारी किया है कि वे अभी काफी दुखी है इसलिए उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। वहीं इसके अलावा उनकी फैमिली के उन लोगों का शुक्रिया किया है जो इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े है।

बता दें कि लिसा ने 4 बार शादी की थी। उन्होंने सबसे पहले Danny Keough से शादी की। हालांकि इन दोनों का तलाक हो गया है। इसके बाद लिसा ने माइकल जैक्सन से व्याह रचाया। मगर 1996 में दोनों अलग हो गए। Nicolas Cage और लिसा का रिश्ता मात्र 4 महीने का था। अंतिम में लिसा ने Michael Lockwood से शादी की। हालांकि ये रिश्ता भी नाकामयाब हो गया।

बताते चलें कि लिसा का जन्म 1 फरवरी 1968 को हुआ था। उनके माता-पिता ने उनके जन्म से 9 महीने पहले ही शादी की थी। पैरेंट्स के तलाक के बाद वो कैलिफोर्निया में अपनी मां के साथ रहती थीं। लिसा मैरी प्रेस्ली की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी। उनपर लाखों लोग फिदा थे। उनके फैंस का ये मानना है कि वो भले ही इस दुनिया से चली गई है लेकिन उनकी वो हमारे दिल में हमेशा मौजूद रहेंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img