Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

सिनर फाइनल में, अगासी-नडाल और जोकोविच की बराबरी की 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पूर्व जूनियर स्कीइंग चैंपियन यानिक सिनर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे किशोर खिलाड़ी बन गए हैं। इटली के इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट को 5-7, 6-4, 6-4 से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया।

उनसे पहले नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और आंद्रे अगासी ने अपनी किशोरावस्था में मियामी ओपन के फाइनल में जगह बनायी थी। सिनर पहले स्कीइंग के खिलाड़ी थे लेकिन 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने टेनिस अपना लिया था। सिनर फाइनल में पोलैंड के 26वीं वरीयता प्राप्त हुबर्ट हरकाज से भिड़ेंगे जिन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त आंद्रे रूबलेव को 6-3, 6-4 से हराया।

जोकोविच, नडाल ओर रोजर फेडरर ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया और इन नये खिलाड़ियों ने इसका पूरा लाभ उठाया। महिला एकल का फाइनल विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी और आठवीं वरीयता प्राप्त बियांका आंद्रीस्कू के बीच खेला जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img