Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

बुलंदशहर में सिरफिरे ने इस तरह से कर दिया परिवार का खात्मा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सिरफिरे ने मंगलवार की देर रात अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना बुलंदशहर जिले के शिकारपुर देहात के माजरा अंबेडकर नगर की है। यहां एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया है। एक बेटी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने सभी की हथौड़े से मारकर हत्या की है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है, साथ ही फोरेंसिक की टीम ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img