Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ को मिल रही जबरदस्त सराहना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देखी फिल्म, आमिर खान ने जताया आभार

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों से, बल्कि क्रिटिक्स और सेलिब्रिटीज से भी भरपूर सराहना मिल रही है। फिल्म की गूंज राष्ट्रपति भवन तक पहुंच चुकी है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी यह फिल्म देखी और इसकी प्रशंसा की।

अभिनेता आमिर खान बेहद उत्साहित

फिल्म को मिल रही तारीफों से अभिनेता आमिर खान बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आमिर एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी से बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। फिल्म को जो प्यार मिल रहा है, वह अद्भुत है। हमारे जो दस सितारे हैं, उन्होंने पहली बार फिल्म में काम किया है और उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट हो गई।”

14 6

द्रौपदी मुर्मू ने भी फिल्म देखी और उसे काफी सराहा

आमिर ने आगे बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी फिल्म देखी और उसे काफी सराहा। उन्होंने सभी दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि फिल्म को मिल रहा प्यार पूरी टीम के लिए बहुत खास है।

फिल्म की कहानी और कलाकार

आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ बौद्धिक विकलांगता से जूझ रहे बच्चों की कहानी है। फिल्म में आमिर खान ने इन बच्चों के बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि फिल्म में जिन दस कलाकारों ने अभिनय किया है, वे वास्तविक जीवन में भी बौद्धिक रूप से दिव्यांग हैं। आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का जलवा

‘सितारे जमीन पर’ ने न सिर्फ दिलों को जीता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है। रिलीज के केवल पांच दिनों में फिल्म ने 75.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब इसका लक्ष्य 100 करोड़ क्लब में शामिल होना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img