Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

अवैध शस्त्रों के साथ छह अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार

  • छह तमंचे व 23 जिंदा कारतूस बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: कोतवाली शहर पुलिस ने मंडावर रोड पर एक सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी में से अवैध शस्त्रों सहित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चार तमंचे 315 बोर, दो अदद तमंचे 12 बोर, 17 जिंदा कारतूस 315 बोर, छह अदद कारतूस 12 बोर, छह अदद फर्जी आधार कार्ड व एक गाडी बरामद की।

कोतवाली शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंडावर रोड पर कुछ बदमाश एक सफेद रंग की गाडी में अवैध शस्त्रों सहित किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से खडे है। सूचना पर एएसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त सुहेल आलम पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम कनकपुर, संदीप पुत्र रूपचंद निवासी ग्राम मोजमपुर सादात, अमरपाल उर्फ भूरे पुत्र बब्लू सिंह निवासी ग्राम मोजमपुर सादात थाना नजीबाबाद, कोशल पुत्र कामेंद्र सिंह निवासी ग्राम जटपुरा बोंठा थाना मंडावली, रियाजुद्दीन पुत्र नईमुद्दीन निवासी ग्राम किशनपुरा आमला, अकरम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम कोटकादर थाना नगीना देहात को गिरफ्तार किया है।

जबकि इनके अन्य दो साथी शाह आलम पुत्र अलीमुद्दीन, उवेश पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम कनकपुर थाना नजीबाबाद मौके से फरार हो गए। अभियुक्तों के पास से चार तमंचे 315 बोर, दो अदद तमंचे 12 बोर, 17 जिंदा कारतूस 315 बोर, छह अदद कारतूस 12 बोर, छह अदद फर्जी आधार कार्ड व एक गाडी बरामद की।

अभियुक्तों पर शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई जर्रार हुसैन, कुलदीप राणा, धर्मेद्र सिह, कांस्टेबल अरविंद कुमार, बादल ढाका, अमित कुमार, सोनू, अभिषेक तिवारी, सचिन कुमार थाना कोतवाली शहर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...
spot_imgspot_img