जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक बिनौली के निर्देशन में सोमवार को पुलिस ने अलग अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि सौरव पुत्र रमेश, मनोज पुत्र सोहनवीर, सौरव पुत्र रमेश निवासीगण बिजवाड़ा को वारंटी के रूप में गिरफ्तार कर बागपत न्यायालय में पेश किया। इसके अलावा संजीव, राजीव, जगत सिंह पुत्रगण महावीर निवासी गलेहता का शांति भंग करने में चालान किया है।

