जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से छह अपराधियों को नशीली गोली व कैप्सूल और एक-एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। थाने में तैनात दारोगा मियां जान खा व दारोगा मीर हसन के नेतृत्व में गठित अलग-अलग पुलिस टीम कोतवाली में मोहल्ला रहमुल्ला कालोनी के एंटी रोमियो गश्त के दौरान चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस तलाशी के दौरान गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने अपने नाम व पता कस्बा कोतवाली देहात के मोहल्ला रहमुल्ला कालोनी निवासीगण शमी पुत्र अब्दुल सलाम, आमिर पुत्र शमीम दिलशाद उर्फ काले तथा गांव करौंदा पच्दू निवासी शाहनवाज उर्फ शानू पुत्र शाहिद को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके पास से 260 नशीली गोली व एक-एक अबैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

जबकि पुलिस की दूसरी टीम ने कोतवाली-नहटौर मार्ग पर स्थिति स्टेट बैंक से लगभग 200 मीटर की दूरी पर कस्बा कोतवाली देहात के मोहल्ला रहमुल्ला कालोनी निवासी इमरान पुत्र समी को 24 नशीले कैप्सूल व एक अवैध चाकू तथा मोहल्ला मोमिन नगर निवासी शमीम पुत्र नत्थू को 24 नशीले कैप्सूल व एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये सभी छह अपराधियों का एनडीपीएस समेत विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।

