Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

चुनावी खर्च का ब्यौरा न देने पर छह प्रत्याशी अयोग्य घोषित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लड़ने वाले छह प्रत्याशियों को आयोग ने तीन साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। अयोग्य घोषित किए गए प्रत्याशियों ने आयोग के समक्ष अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया है। एडीएम प्रशासन/उप निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है।

जिसमें अवगत कराया गया है कि सिवाल खास विधानसभा-43 से चुनाव लड़ने वाले नसीम निवासी ग्राम जसड़ सुल्तान नगर, भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम बाफर, हस्तिनापुर विधानसभा-45 से चुनाव लड़ने वाले अनमोल निवासी किला परीक्षितगढ़, किठौर विधानसभा 46 से चुनाव लड़ने वाले जैद निवासी किठौर और दाऊद निवासी ग्राम खानपुर, मेरठ कैंट-47 से चुनाव लड़ने वाले दीपक सिरोही निवासी ज्वालापुरी को वर्ष 2026 की अलग-अलग तिथियों तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img