Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

45 लीटर कच्ची शराब के साथ छह शराब तस्कर गिरफ्तार

  • आदर्श मंडी पुलिस, कैराना पुलिस ने की अलग-अलग कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

शामली/कैराना: पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शामली आदर्श मंडी पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की। दूसरी ओरकैराना पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब और 10 लीटर रेक्टीफाइड के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार उनके कब्जे से एक आईटेन कार बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर त्यौहारों एंव पंचायत चुनावों के शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को थाना आदर्शमंडी पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ग्राम कसेरवा कलां से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पकडेÞ गए तस्करों के पास से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। शराब तस्करों ने अपने नाम बबलू पुत्र सतपाल, विजेन्द्र पुत्र सतपाल, रणवीर पुत्र बोहरा निवासीगण ग्राम कसेरवाकलां थाना आदर्श मंडी बताए हैं। पुलिस ने तस्करों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

दूसरी ओर, गुरूवार को कैराना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में एक सूचना के आधार पर ऊंचा गांव पुल से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब, 10 लीटर रेक्टीफाइड एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त आईटेन कार बरामद की है। पकडे गए तस्करों ने अपने नाम सुबहान पुत्र अय्यूब हुसैन निवासी ग्राम ताहरपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद, अकरम पुत्र मुंशी व वादिल पुत्र मुंशी निवासीगण ग्राम अलीपुर थाना कैराना बताया है। पुलिस ने पकडेÞ गए तस्करों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर उनको जेल भेज दिया है। दूसरी ओर, झिंझाना पुलिस ने ऊन चौराहा रोड से गांव टोडा निवासी विक्की पुत्र कंवरपाल को 30 अंग्रेजी शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
spot_imgspot_img