Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सिटी स्टेशन पर 12 करोड़ की लागत से बनेगा स्काई वॉक ब्रिज

  • 36 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा स्काई वॉक ब्रिज
  • प्लेटफार्म नंबर एक से अंतिम ट्रैक के पीछे तक होगा निर्माण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिटी स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से स्काई वॉक ब्रिज बनाया जाएगा। यह पुल 36 मीटर चौड़ा होगा। यह पुल प्लेटफार्म नंबर-एक से पांच के साथ-साथ अंतिम रेलवे लाइन के पीछे बनाई जाने वाली रोड तक बनाया जाएगा। ताकि एक नए रास्ते से लोग स्टेशन पर आसानी से आ जा सकें। चुनाव आचार संहिता खत्म होते की इसके टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

कुछ एयरपोर्ट पर एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल पर यात्रियों व अन्य लोगों के आने जाने के लिए बेहद सुंदर स्काई वॉक ब्रिज बनाए गए हैं। ये ब्रिज बहुत चौड़े होते हैं। इनपर चलने पर लोगों को आनंद आता है। 10-12 मीटर ऊंचे होने की वजह से इन्हें स्काई वॉक नाम दिया गया है। इस वर्ष बजट में देश के 552 स्टेशनों के कायाकल्य योजना बनाई गई।
जिसका डिजीटल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 फरवरी को किया था। मेरठ के सिटी स्टेशन को भी इस योजना में शामिल किया गया।

मेरठ के सिटी स्टेशन के कायाकल्प 252 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इस योजना के तहत स्टेशन पर जहां एयरपोर्ट जैसा लुक दिया जाएगा। वहीं, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। स्टेशन पर सुंदर भवन के साथ वहां महाभारत काल और 1857 की क्रांति की झलक भी वॉल पेंटिंग के जरिए देखने को मिलेगी। खास बात ये है कि मेरठ के रेलवे स्टेशन की सुंदरता को स्काई वॉक ब्रिज चार चांद लगाएगा।

करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण किया जाएगा। यह पुल प्लेटफार्म नंबर-एक से प्लेटफार्म नंबर-पांच तक को जोड़गा। इतना ही नहीं रेलवे ट्रैक नंबर-10 के पीछे जिस नई सड़क का निर्माण रेलवे साबुन गोदाम और रोहटा रोड फाजलपुर की ओर से सिटी स्टेशन आने जाने के लिए निर्माण करेगा, उसे भी जोड़ेगा। ताकि उक्त रास्ते से आने वाले यात्री इस पुल के जरिए स्टेशन पर आ जा सकें।

इस ब्रिज की चौड़ाई 36 मीटर होगी। करीब साढ़े नौ मीटर ऊंचा यह स्काई वॉक ब्रिज बनाया जाएगा। इस पर चढ़ने के बाद नीला आकाश साफ नजर आएगा। इसके दोनों ओर स्टील की सुंदर रैलिंग लगाई जाएंगी, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाएंगी। इतना चौड़ा पुल वेस्ट यूपी के किसी स्टेशन पर अभी तक नहीं है। इस स्काई वॉक ब्रिज ने एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर उतरने के लिए जहां सीढ़ियां बनाई जाएंगी।

वहीं, इसे लिफ्ट और एस्केलेटर से भी जोड़ा जाएगा। ये दोनों अत्याधुनिक चीजें इसकी सुंदरता को जहां बढ़ाएंगी, वहीं यात्रियों को सुविधा भी पहुंचाएंगी। रेलवे ने स्काई वॉक ब्रिज के निर्माण का खाका तैयार कर लिया है। चुनाव आचार संहिता निपटने के बाद इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img