Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनदंन है। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार की गिरावट के बाद बुधवार को भी निवेशकों की धारणा में सुधार नहीं दिखा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में सुस्ती का माहौल बना रहा। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए।

बुधवार सुबह 9:29 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 204.34 अंक या 0.25% की गिरावट के साथ 81,347.29 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 46.05 अंक यानी 0.19% की गिरावट के साथ 24,780.15 के स्तर पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक संकेतों में कमजोरी, मुनाफावसूली और निवेशकों की सतर्कता बाजार की चाल को प्रभावित कर रहे हैं। आगे बाजार की दिशा अमेरिकी बाजारों की स्थिति, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img