- विंग्स क्लब शामली ने लिलौन के विद्यालय में दी एलईडी
जनवाणी संवाददाता |
शामली: बेहतर शिक्षा के लिए विंग्स क्लब शामली ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एक व दो में स्मार्ट कक्षाओं के लिए एक एलईडी वितरित की। साथ ही बच्चों की शिक्षा के लिए कॉपी-किताबें आदि वितरित की। आगामी समय भी बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सामग्री भेंट करने का आश्वासन दिया।
गुरुवार को विंग्स क्लब शामली के तत्वावधान में गांव लिलौन के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व दो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विंग्स क्लब की अध्यक्षा शीबा खान ने अन्य पदाधिकारियों के साथ विद्यालय में स्मार्ट कलास के लिए एक एलनईडी भेंट की।
शीबा शान ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में विंग्स क्लब यह कार्य कई विद्यालयों में कर चुका हैं। क्लब की पदाधिकारी डा. नीलम शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण विद्यालय में शिक्षा चौपाल नामक से मिशन शक्ति समूह के समन्वय के साथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
क्लब ने इस विद्यालय में एक एलईडी व कॉपी किताबें वितरित की हैं। आगामी समय में इसी स्कूल में स्टेशनरी के साथ पेंटिंग की सामग्री वितरित करते हुए प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसीपल उपमा शर्मा, अनिता देवी, रविंद्र कुमार के अलावा क्लब अध्यक्षा शीबा खान, डा. नीलम शुक्ला, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, वीणा अग्रवाल, नीरू जैन, शैली जैन, कौमल जैन, सुमन जैन आदि मौजूद रहे।

