Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अब तक स्टेटिक टीम ने बरामद किये 59.25 लाख

  • 113 शस्त्र और चार फैक्ट्रियां पकड़ी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिये पुलिस और स्टेटिक टीम ने अब तक कड़ी कार्यवाही करते हुए 59.25 लाख रुपये बरामद किये। वहीं, पुलिस ने 113 शस्त्र और चार अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियां पकड़ी। वहीं, 45322 लीटर शराब व 70000 लीटर ईएनए शराब बरामद की गई।

चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिये सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए है। वहीं चार पहिया वाहनों की सख्ती के साथ चेकिंग करते हुए बेनामी नकदी भी बरामद की जा रही है। चुनाव आयोग की स्टेटिक टीम ने टीपी नगर से सर्वाधिक 30 लाख की नकदी पकड़ी थी। रोज स्टेटिक टीम नगदी पकड़ रही है। कई मामलों में संबंधित लोग अपने कागजात आदि दिखाकर नगदी हासिल करने में सफल हो रहे हैं वहीं अधिकांश मामलों में बरामद पैसा ट्रैजरी में जमा करा दिया गया।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि स्टेटिक टीम और पुलिस ने मिलकर 59.25 लाख रुपये बरामद किये है। जबकि 45322 लीटर शराब और 70 हजार लीटर ईएनए शराब बरामद की गई है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 113 शस्त्र बरामद किये है। वहीं, चार अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियां पकड़ी गई है। इनमें एक दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार भी किये गए है।

स्पेयर पार्ट्स व्यापारी से 9.51 लाख मिले

सिविल लाइन पुलिस और स्टेटिक टीम ने एक स्पेयर पार्ट्स के व्यापारी से 9.51 लाख बरामद किये है। थाने में व्यापारी ने तमाम कागजात दिखाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल बरामद पैसा ट्रैजरी में जमा करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शाहपीर गेट निवासी सद्दाम स्पेयर पार्ट्स का व्यापार करता है। वह कार में 9.51 लाख रुपये लेकर साकेत से निकल रहा था। जब वह धनवंतरी अस्पताल के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसकी गाड़ी रोक कर चेकिंग करनी शुरू कर दी। उसके पास से रुपयों से भरा बैग मिलने पर उसे सिविल लाइन थाने लाया गया। उससे पूछताछ हुई और कागजात दिखाने को कहा गया। पुलिस ने बरामद पैसा ट्रैजरी में जमा करा दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img