Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: जानिए, 2017 के मुकाबले इतनी वोटिंग के क्या मायने ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को खत्म हो गया है। शाम पांच बजे तक 57.79 फीसदी मतदान हुआ। अंंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं। 2017 में इन सीटों पर कुल 63.1 फीसदी वोटिंग हुई थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। हालांकि, अभी उन बूथ पर वोटिंग चल रही है, जहां शाम पांच बजे तक लोग पहुंच गए थे।

शाम पांच बजे तक जो लोग कतार में लग गए थे वो वोट डाल सकेंगे। शाम पांच बजे तक 57.8 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग थोड़ी देर में अंतिम आंकड़े जारी करेगा। सबसे ज्यादा शामली जिले की कैराना सीट पर मतदान हुआ है। वहीं, 2017 की ही तरह इस बार भी नोएडा सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई।

13 2

2017 में सरधना सीट पर हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग

2017 में इन 58 सीटों पर कुल 63.1 फीसदी वोटिंग हुई थी। उस वक्त सबसे ज्यादा मेरठ जिले की सरधना सीट पर 71.5 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के संगीत सोम जीते थे। सबसे कम 48.2 फीसदी वोटिंग गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट पर हुई थी। यहां से भाजपा के पंकज सिंह जीते थे।

11 जिलों में कहां कितना मतदान

जिन 11 जिलों में वोटिंग हुई है। शाम पांच बजे तक उनमें सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर जिले में 62.09 फीसदी मतदान हो चुका था। वहीं, गाजियाबाद जिले में सबसे कम 52.43 फीसदी मतदान हुआ है। सीटों की बात करें तो सबसे ज्यादा कैराना सीट पर 65.33 फीसदी मतदान हो चुका है।

2017 में किस जिले में कितना मतदान

2017 में शामली जिले में सबसे ज्यादा 67.48 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, गाजियाबाद जिले में सबसे कम 55.53 फीसदी मतदान हुआ था। गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले में भी 60 फीसदी से कम मतदान हुआ था। बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में 60 से 65 फीसदी के भीतर मतदान हुआ था। हापुड़, मेरठ मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img