जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: एमजेपी रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा बीएड प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विवेक कॉलेज आफ एजुकेशन के बीएड प्रथम वर्ष के छात्र सोहम चौधरी ने 79़ 42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा पल्लवी चौधरी 78़57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एंव प्रशांत चौधरी ने 78़ 28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्याालय की प्राचार्या डा. दीप्ति डिमरी ने सभी छात्र और छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत और नियमित कक्षाओं का परिणाम है। महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

