जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: बीमारी के चलते सिपाही की मौत हो जाने से उसके परिवार मे कोहराम मच गया। सिपाही की मौत पर नांगल थाना स्टॉफ ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शेखर कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव धनैना थाना गढ़ीपुख्ता जिला शामली 2011 बेंच का सिपाही था।
वर्तमान मे वह नांगल थाने की डायल 112 पर तैनात था। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। सोमवार को अधिक तबीयत खराब होने पर स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। जंहा चिकित्सको ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ मे इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से उसके परिवार मे कोहराम मच गया।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

