Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नक्सली हमले में शहीद जवानों को रालोद ने श्रद्धांजलि दी

  • नगर के रालोद कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन, घायलों के स्वस्थ होने की कामना

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के रालोद कार्यालय पर रविवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही केन्द्र सरकार से नक्सलियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

नगर के रालोद कार्यालय पर मंडल महासचिव ओमबीर ढाका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ के बीजापुर में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए 22 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे और दस दिनों में यह नक्सलियों का दूसरा हमला है।

ओमबीर ढाका ने कहा कि केन्द्र सरकार को नक्सलियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना होगा, ताकि देश के जवान शहीद होने से बच सकें। यदि सरकार ने जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे, लेकिन अपने जवानों को शहीद नहीं होने देंगे। वहीं घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर विरेन्द्र, अमित, रवि, योगेन्द्र कुमार, अमित, कंवरपाल हुड्डा, अनिल कश्यप आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img