Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

दुकानदार से विवाद के बाद कुछ युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़

  • तोड़फोड़ के बाद मची अफरा तफरी, पुलिस मौके पर पहुंची, छानबीन शुरू की

जनवाणी संवादाता |

नजीबाबाद: नगर के मोटा आम पर स्थित एक दुकान से सामान लेने के दौरान बारात में आए कुछ युवकों का दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया आरोप है कि इसके बाद युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी और दुकान के बाहर लगे सामान को भी जमीन पर गिरा दिया, दुकान का काफी सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घटना की जानकारी ली पुलिस को देखते हुए झगड़ा करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।

शनिवार को शाम मोटा आम पर स्थित दुकान पर हुयी तोड़फोड़ के सम्बंध में क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वहीं पास में स्थित एक मैरिज हॉल में बारात में कार में सवार आए कुछ युवक दुकान से सिगरेट लेने गए थे और दुकान पर खड़े हो सिगरेट पीने लगे, जिस पर दुकानदार ने उनसे दुकान पर सिगरेट पीने को मना किया जिस पर युवकों ने गुस्से में दुकान में तोड़फोड़ मचा दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल विवेक राणा ने बताया कि अभी घटना की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। सीसी टीवी फुटेज खंगाली जा रही है। झगड़ा करने वाले युवकों को चिन्हित किया जा रहा है। दुकानदार तहरीर लिख रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img