Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बेटे पर लगाया पौत्रों की हत्या करने की धमकी का आरोप

  • कुर्डी गांव के वृद्ध ने डीएम से शिकायत कर छपरौली पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कुर्डी गांव के एक वृद्ध ने अपनी व पौत्रों की जान को बेटे से खतरा बताते हुए डीएम से शिकायत की है। पीड़ित ने छपरौली पुलिस पर भी बेटे के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई करने की मांग की।
कुर्डी गांव निवासी हरपाल पुत्र टीकाराम ने बताया कि उसके एक बेटे की नौ वर्ष पूर्व हत्या हो गयी थी और उसके बाद मृतक बेटे की पत्नी अपने दोनों बच्चों को छोड़कर चली गयी थी।

तभी से वह उसका छोटा बेटा जगपाल की पालन पोषण करते आ रहे है। कुछ दिन पहले उसका बडा बेटा अपने बेटों के साथ घर पहुंचा और उनके साथ मारपीट करते हुए दोनों पौत्रों को अपने साथ ले गया। साथ ही उनके हिस्से की संपत्ति को अपने नाम करने की धमकी दी। कुछ दिन बाद दोनों बच्चों को घर छोड़ गया और उसके घर से सभी खाने पीने का सामान ले गया। आरोप है कि बडे बेटे की धमकी के बाद छोटा बेटा जगपाल भी घर छोड़कर चला गया।

इससे उसके दोनों पौत्र दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर बडे बेटे से खुद व दोनों पौत्र की हत्या की आशंका जताई और छपरौली पुलिस पर भी बेटे के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img