Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

बेटे ने पकड़े पैर, मां ने दबाया गला और उतार दिया विवाहिता को मौत के घाट

  • टीपीनगर के मंडी इलाके में हत्या कर दहेजलोभी फरार
  • मीरापुर की रहने वाली शिवानी की तीन साल पहले हुई थी अंबुज से शादी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपीनगर थाना के मंड़ी इलाके में शुक्रवार की रात दहेज लोभी विवाहिता की हत्या कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने भागदौड़ कर मृतका के पति को दबोच लिया। मृतका के पिता समेत कई परिजन रात को थाना टीपीनगर पहुंच गए। फरार सास व ससुर की पुलिस तलाश कर रही है। मीरापुर निवासी शिवानी अग्रवाल पुत्री महेश अग्रवाल की शादी तीन साल पहले मेरठ के टीपीनगर के मंडी निवासी अंबुज गुप्ता पुत्र डाल चंद गुप्ता से हुई थी।

12 1

मृतका के पिता ने बताया कि शादी के तीन चार माह बाद से ससुराल में उनकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया था। शिवानी के पति व सास-ससुर आए दिन सोना व नकदी की डिमांड किया करते थे। इसको लेकर अनेक बार शिवानी के साथ मारपीट व उसका मानसिक उत्पीड़न भी किया गया। मृतका के एक अन्य रिश्तेदार ने जानकारी दी कि पति अंबुज गुप्ता पहले एक फैक्ट्री चलाता था,

लेकिन बाद में उस फैक्ट्री का क्या हुआ यह पता नहीं चल सका। इस दौरान शिवानी पर लगातार मायके से पैसे लाकर देने का दबाब डाला जाता रहा। शिवानी काफी बर्दाश्त कर रही थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसको अधिक तंग किया जा रहा था। मृतका के पिता महेश अग्रवाल ने बताया कि आज देर शाम उनके एक रिश्तेदार की कॉल मीरापुर में उनके यहां आयी। कॉल करने वाले रिश्तेदार ने बस इतना ही बताया कि शिवानी की ससुराल कॉल करो शायद वह बीमार है या अस्पताल में भर्ती है।

इसके बाद महेश अग्रवाल ने शिवानी के ससुर डालचंद गुप्ता को कॉल किया। उन्होंने बताया कि शिवानी की तबीयत थोड़ी खराब हो गयी थी, लेकिन घबराने वाली कोई बात नहीं है। उसको डाक्टर को दिखा दिया गया है। महेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि करीब आधा घंटा बाद उन्होंने दोबारा डालचंद गुप्ता के मोबाइल पर कॉल किया तो वह स्वीच आॅफ जा रहा था, उनको कुछ शक हुआ। मेरठ में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से बात की और खुद भी मेरठ के लिए रवाना हो गए।

बंद घर में पड़ी थी लाश

13 1

महेश अग्रवाल ने बताया कि जब वो बेटी की ससुराल पहुंच तो घर का गेट बंद था। भीतर कोई नहीं था। उनकी बेटी की लाश बेड पर पड़ी थी। परिवार के सभी सदस्य जिनमें पति, ससुर व सास गायब थे। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस बीच वहां पुलिस पहुंच गयी। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए जाने के बाद शिवान के मायके वाले व दूसरे रिश्तेदार थाना टीपीनगर पहुंच गए।

पति को दबोचा

इस बीच पुलिस ने भाग दौड़कर शिवानी के पति अंबुज गुप्ता को दबोच लिया। हालांकि यह भी पता चला है कि वह खुद ही थाने पहुंच गया था। बकौल महेश गुप्ता पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो अंबुज गुप्ता ने बताया कि उसकी मां ने दुपटÞटे से गला दबा कर शिवानी की हत्या की है। पुलिस फरार सास ससुर की भी तलाश कर रही है।

मासूम का अब क्या होगा?

मायके वालों ने बताया कि शिवानी के दो साल का एक बेटा भी है जो अभी फरार सास, ससुर के कब्जे में है। मासूम को यह भी नहीं पता कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही है। उसकी दादी ने ही मां की जान ले ली है। मायके वालों को भी शिवानी के बेटे की तलाश है। वहीं टीपीनगर पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

खरखौदा: मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर कबट्टा कट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के भीखनपुर लक्सर निवासी गोविंद उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र जयप्रकाश साथी मनु पुत्र रघुराज निवासी कबट्टा के यहां आया हुआ था। शुक्रवार दोनों किसी कार्य से कैली गांव आए थे। शुक्रवार देर शाम करीब 7:00 बजे वापस लौटते समय जैसे ही मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर गांव के कबट्टा के पास कट पर पहुंचे और सड़क पार करने लगे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मछेरान में कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान

मेरठ: मछेरान में देर रात मछली कारोबारी ने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। युवक की मौत के लिए माहिगीर अमन कमेटी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मछेरान निवासी हाफिज इमरान पुत्र हाजी निजाम मछलियों का काम करता है। उसका दिल्ली के गाजीपुर मंडी के अनीस से लेनदेन था। अनीस की कुछ उधारी इमरान पर थी। बताया जाता है कि आज शुक्रवार की रात को अनीस मेरठ मछेरान में पहुंचा और अमन कमेटी के पदाधिकारियों से मिला।

लोगों ने बताया कि उसके जाने के बाद कमेटी के आफिस में इमरान को बुलाया गया। वहां उसको जमकर टार्चर किया गया। वहां से लौटकर आने के बाद इमरान ने अपने घर में आकर पंखे से लटक कर जान दे दी। जिस वक्त यह वाक्या हुआ उस वक्त इमरान की पत्नी व दोनों बच्चे तथा परिवार के बाकि सदस्य एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इमरान की मौत की खबर मोहल्ले के लोगों ने विवाह समरोह में ही दी।

वहीं दूसरी ओर इमरान को कमरे में लटके देखकर पूरा मोहल्ला उसके घर पर जमा हो गया। कुछ लोगों ने हिम्मत कर घर में घुसकर पंखे से उसका शव उतारा। इस बीच इमरान की पत्नी व बच्चे भी रोते बिखलते हुए मछेरान पहुंच गए। तब तक वहां पूरा मोहल्ला जमा हो गया। लोगों इमरान की मौत के लिए माहिगीर कमेटी के सदर हाजी सईद को जिम्म्मेदार ठहरा रहे थे।

मृतक के भाइयों का कहना था कि अमन कमेटी के आफिस में बुलाकर उसने भाई को टार्चर किया गया है। वहीं दूसरी ओर इमरान की मौत की खबर के बाद अमन कमेटी के पदाधिकारी गायब हैं। पूरा मछेरान उनको भला बुरा कह रहा है। इमरान की मौत को लेकर परिवार के सदस्य तहरीर लेकर थाना सदर बाजार पहुंचे हैं। उनका कहना है कि तहरीर में इमरान की मौत के लिए अमन कमेटी को जिम्मेदार ठहराया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img