Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Sonakshi Sinha: अपनी शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, इंटरव्यू में दी प्रतिक्रिया, बोलीं,वह समझ नहीं..

जनवाणी ब्यूरो |

बॉवीवुड अपडेट: इन दिनों बॉलीवुड दंबग गर्ल यानि सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोना जल्द ही अपने लंबे समय से बने हुए बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी के बंधन में बधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि,एक्ट्रेस मुंबई में आने वाली 23 जून को इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। इस पर खुद सोनाक्षी ने खुद खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और जहीर इकबाल के साथ अपनी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, एक इंटरव्यू में सोनाक्षी के पिता, दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें शादी की योजना के बारे में पता नहीं है।

इंटरव्यू में क्या बोलीं सोना?

हाल ही में, सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने भी शादी में किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया है। अब हाल ही में, एक साक्षात्कार में सोनाक्षी ने कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि लोग उनकी शादी को लेकर इतने चिंतित क्यों हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स उन्हें परेशान नहीं करती हैं।

लोग मेरे बारे में इतने चिंतित क्यों?

अपनी शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनाक्षी ने कहा, “सबसे पहले, यह किसी का काम नहीं है। दूसरे, यह मेरी पसंद है, इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना चिंतित क्यों हैं। लोग मुझसे मेरे माता-पिता से ज्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं, इसलिए मुझे यह बहुत मजेदार लगता है। अब, मैं इसकी आदी हो गई हूं। यह मुझे परेशान नहीं करता। लोग उत्सुक हैं, हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं?”

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और वे अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने से कभी नहीं कतराते। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे के बारे में प्यार भरे पोस्ट करते नजर आते हैं और कभी भी एक-दूसरे को सरहाने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img