Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

देश के स्थिति पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, केंद्र से की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

  • देश के हालात पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल,

  • केंद्र से की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर की आशंका के बीच कांग्रेस ने बिगड़े हालात के लिए केंद्र पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।

बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक आयोजित करने की मांग की है। साथ ही स्टैंडिंग कमेटी से भी कोरोना के बिगड़ते हालात पर नजर बनाने की गुजारिश की है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सोनिया गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से हालात बदतर होते जा रहे हैं। महामारी से निपटने में मोदी सरकार पूरी तरह से विफल है, सरकार कोरोना संकट पर सर्वदलीय बैठक बुलाए।

 

 

दूरदर्शी नेतृत्व से ही इसपर विजय पाया जा सकता है। इससे पहले राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टीकाकरण अभियान तेज करने की मांग की है।

बता दें कि कोरोना के नए केस ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 4,14,188 नए मामले सामने आए हैं और 3915 लोगों ने जान गंवाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img