Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Sonu Sood: सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, चार एम्बुलेंस की डोनेट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।अभिनेता सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए चार एम्बुलेंस दान कीं। अभिनेता ने सूद चैरिटी फाउंडेशन को उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए सोमवार को सीएम नायडू के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया साझा

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोनू सूद ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह मुख्यमंत्री का अभिवादन करते और उनके साथ पोज देते नजर आए। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “एम्बुलेंस जीवन बचाने में महत्वपूर्ण हैं और मैं आंध्र प्रदेश राज्य को चार एम्बुलेंस दान करके रोगियों को समय पर इलाज देने की इस यात्रा की शुरुआत करके खुश हूं। स्वस्थ भारत की दिशा में काम करने के हमारे प्रयासों को जारी रखने के लिए समर्थन और मार्गदर्शन के लिए चंद्रबाबू नायडू सर का हार्दिक धन्यवाद।”

सीएम ने दिया धन्यवाद

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी सोनू सूद से मुलाकात के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अभिनेता को राज्य को चार एम्बुलेंस दान करने के लिए धन्यवाद दिया। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सीएम ने लिखा, “आपसे मिलकर खुशी हुई, सोनू सूद और सोनू सूद फाउंडेशन के माध्यम से आंध्र प्रदेश को एंबुलेंस के डोनेशन के लिए धन्यवाद। आपकी सराहनीय पहल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी और दूरदराज के क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा देखभाल पहुंचाएगी।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो

अभिनेता सोनू सूद को आखिरी बार उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं किया। सोनू सूद की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में फिल्म ने 13.3 करोड़ का कलेक्शन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...
spot_imgspot_img