Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सोतीगंज फिर से हुआ गुलजार

  • चोरी के वाहनों के पार्टस कलपुर्जों की बिक्री शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोतीगंज वाहनों का कमेला अब फिर से गुलजार होने लगा है। दो साल पहले तैनात एक आईपीएस अधिकारी ने चोरी के वाहनों को काटने वाले कबाड़ियों पर शिकंजा कसते हुए इसे पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया था। आखिर दो साल बाद फिर से कबाड़ियों ने सोतीगंज में चोरी के वाहनों के कमेले को शुरु कर अपनी दुकानों को खोल दिया। इतना ही नहीं कबाड़ियों ने चोरी के वाहनों के पार्टस और कलपुर्जों को दुकानों पर सजा बेचना शुरु कर दिया।

करीब दो साल पहले तत्कालीन आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने सोतीगंज में चलने वाले कमेले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इस अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। इतना ही नहीं दर्जनों कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर जेल के सींखचों के पीछे पहुंचा दिया था। उस समय गैर राज्यों से वाहन चोर लग्जरी गाड़ियों को सोतीगंज में लाकर यहां के कबाड़ियों को कम दामों पर बेच देते थे।

कबाड़ी सड़कों पर ही इन चोरी की गाड़ियों को काटकर इनके पार्टस को अच्छे दामों पर ग्राहकों को बेच बाहर भी सप्लाई करते थे। लेकिन कई वर्षों से सोतीगंज में चल रहे इस कमेले को आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने हमेशा के लिए बंद करा दिया था, लेकिन बुधवार को फिर से कुछ कबाड़ियों ने अपनी दुकाने खोल और उन पर चोरी किये हुए वाहनों के पार्टस पुर्जों टायरों को सजाकर बेचना शुरु कर दिया।

दस पन्द्रह कबाड़ियों ने सोतीगंज में अपनी दुकानें खोलकर अवैध कारोबार शुरु कर दिया। कबाड़ी अब्दुल रहीम सहित कई अन्य कबाड़ियों के दुकान खोले जाने पर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांचपड़ताल की तो कबाड़ियों ने पुलिस अफसरों की अनुमति मिलने से दुकानों को खोलने की बात कही।

15 21

सोतीगंज में क्राइम ब्रांच का छापा

क्राइम ब्रांच ने सोतीगंज के वाहन चोर जीशान उर्फ पव्वा को कचहरी से उठा लिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोर को साथ लेकर सोतीगंज में वाहन चोर अज्जू की तलाश में छापा मारा। लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इसके अलाव टीम ने मुदस्सिर निवासी घोड़े वाली गली सोतीगंज, मोहसिन निवासी गड्ढो वाला, इम्त्यिाज पुत्र यामीन के घरों पर छापा मारा। लेकिन सभी आरोपी घरों से फरार पाये गये।

अज्जू की तलाश में कई राज्यों की पुलिस

अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू की तलाश में यूं तो कई राज्यों महाराष्टÑ, राजस्थान, दिल्ली पुलिस को तलाश है। वह बड़ा ही शातिर वाहन चोर है। उसके गैंग में कई ऐसे शातिर चोर हैं जो पल भर में लग्जरी गाड़ियों को चोरी कर फरार हो जाते हैं। अज्जू ने बाहर कई राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया और उन्हें दिल्ली और मेरठ के कबाड़ियों के हाथों को कटवा दिया।

पीएम आवास योजना, लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

मेरठ: कोतवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में लोन कराने के नाम पर यहां के कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। लोगों को सच्चाई का पता चला तो उन्होंने एक युवक को पकड़कर थाना कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ठगी करने वालों की जांच पड़ताल में जुटी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र इन्दिरा चौक निवासी अंकित और मनोज सैनी लोगों को लोन दिलाने का काम करते हैं। दोनों ने मंगलपांडे नगर में एक आॅफिस खोला हुआ है। जली कोठी निवासी रेशमा नाम की महिला अपने क्षेत्र के लोगों को पीएम योजना के तहत लोन दिलाने के लिए ग्राहकों को मंगलपांडे नगर आॅफिस में ले जाती थी। पीएम योजना के नाम पर लोन दिलाने के लिए हर ग्राहक से 3600 रुपये लिये जाते थे, जिसमें मनोज व अंकित 600 रुपये रेशमा को तुरंत कमीशन के दे देते थे।

Untitled 1 copy 3

शेष तीन हजार मनोज और अंकित खुद रख लेते थे। गुदड़ी बाजार निवासी अजीजुर्रहमान और अदीप रेशमा के संपर्क में आये और उसके माध्यम से नौ नौ हजार रुपये मनोज सैनी और अंकित को दे दिये। जब उनका लोन नहीं हुआ तो अदीप के भाई अदनान ने रेशमा से संपर्क किया। रेशमा ने अदनान को अपने रुपये के लिए उनके आॅफिस मंगलपांडे नगर में भेजा दिया। अदनान रोज अपने रुपये मांगने जाता, लेकिन उसका रुपया वापस नहीं किया, बल्कि मनोज और अंकित ने अदनान को भी अपने जाल में फंसा लिया और उसे भी ग्राहक लाने के प्रति व्यक्ति 600 रुपये देने के लिए कहा।

अदनान भी लोन के नाम पर ग्राहकों को वहां लाने लगा। जब लोगों का पीएम योजना के नाम पर लोन नहीं मिला तो उन्होंने अपने रुपये मांगे। इस पर अदनान सभी को मनोज सैनी और अंकित सैनी के आॅफिस ले गया। लोगों ने उल्टा अदनान के खिलाफ कोतवाली थाने में फर्जी लोन कराने के नाम की तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने अदनान को हिरासत में लिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि तीस से पैंतीस लोगों से लोन के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। पुलिस अदनान से पूछताछ में जुटी है।

तारापुरी में मकान में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री, असलाह और औजार बरामद

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस ने तारापुरी स्थित एक मकान में अवैध हथियार बनाये जाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए मौके से भारी मात्रा में हथियार और औजार व विभिन्न उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस ने हथियार बनाये जाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेशानुसार एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में और सीओ कोतवाली के पर्यवेक्षण में लिसाड़ी गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तारापुरी स्थित एक मकान में अवैध शस्त्रों को बनाये जाने पर छापामार कार्रवाई की।

weapons

जिसके चलते पुलिस ने मौके से फु रकान पुत्र सुलेमान निवासी लक्खीपुरा गली नंबर 18, समीर उर्फ मेढंक पुत्र युसुफ निवासी गोला कुंआ, सरताज पुत्र मौहम्मद शब्बीर निवासी श्याम नगर गली नंबर 5 लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री से चार तमंचे 315 बोर, 6 अर्द्धनिर्मित तमंचे 315 बोर, 8 नाल 315 बोर, एक कारतूस, भारी मात्रा में औजार 11 लोहे की तमंचे की बॉडी के दोनों तरफ लगाने की चाप,

एक स्टील का पैमाना 12 इंच, 3 लोहे की रेती,, लोहे की आरी की मशीन जिसमें ब्लेड लगा हुआ,10 लोहे की आरी, बिजली से चलने वाली ग्राइन्डर मशीन, 6 ग्राइन्डर ब्लेड, हथौड़ी, छेनी, पेचकस आदि बरामद किये हैं। पकड़े गये अभियुक्तों फुरकान पर पांच केस,समीर उर्फ मेंढक पर 11 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img