Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आप मंत्री आतिशी से मिलने पहुंचे दिल्ली, स्वास्थ्य की ली जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव राजधानी दिल्ली पहुंचे। इस दौरान वह दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी से मिलने के लिए लोकनायक अस्पताल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि, दिल्ली जल संकट और हरियाणा से पानी की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद 25 जून की देर रात उन्हें यहां लाया गया था।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यहां जल मंत्री की स्वास्थ्य की जानकारी लेने आया था। आतिशी बहादुर हैं और लड़ना जानती हैं। वह दिल्ली की जनता के लिए लड़ती रही हैं। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, मुख्यमंत्री केजरीवाल की सरकार को अपेक्षित सहायता नहीं दे रही है।

https://x.com/AamAadmiParty/status/1805830015763755459 

उन्होंने केजरीवाल के साथ सबसे अधिक अन्याय किया है। उन्हें फिर से फर्जी मामले में फंसा दिया गया है ताकि वह बाहर ना आ सकें और जनता के बीच ना जा सकें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img