- महिला शिकायतों का तुरन्त संज्ञान लेने के दिये निर्देष
जनवाणी संवाददाता |
पुरकाजी: पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुरकाजी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही शस्त्रों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना पुरकाजी का वार्षिक निरीक्षण करते हुए थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चेक करने के साथ-साथ थाने के शस्त्रागार तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों मुख्यतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण किया।

पुलिस अधीखक द्वारा कार्यालय के निरीक्षण उपरान्त महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि महिला शिकायतों का तत्काल संज्ञान ले व त्वरित कार्यवाही करें। साथ ही थाने में अग्निशमन यंत्रों व अन्य सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए थाना प्रभारी पुरकाजी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

