Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है।

आपको बता दें कि 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह को एक अक्तूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल इलाज कर रहा था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ ही हैं। दिल्ली से उनका शव लखनऊ लाने की तैयारी है। यहां से फिर इटावा ले जाया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...

संकट से मुकाबिल डब्लूटीओ

आज का वैश्विक परिदृश्य यह स्पष्ट कर देता है...

HPCL ने देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर दिया बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल-एलपीजी की कोई कमी नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img