जनवाणी संवाददाता |
बागपत : एक जुलाई से देश भर में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। नए कानून को लेकर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बागपत कोतवाली में सोमवार को गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को भी जानकारी दी। दूसरी ओर, रविवार की रात 12 बजे से तीन नए कानून के तहत थानों में नए मुकदमे दर्ज किए जाने का कार्य भी शुरू हो गया है।

