Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

एसपी देहात ने अफजलगढ़ कोतवाली का किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: कोतवाली अफजलगढ़ में एसपी देहात संजय सागर ने अफजलगढ़ कोतवाली पहुंचकर अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण किया जाए और कोई भी शिकायतकर्ता कोतवाली से निराश नहीं लौटना चाहिए।

मंगलवार को एसपी देहात संजय सागर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने हवालात, शस्त्रागार का निरीक्षण करने के बाद अभिलेखों की जांच की। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों को दुरुस्त रखने की हिदायत भी दी। साथ ही नगर पालिका अफजलगढ़ द्वारा बनाए गए कोतवाली अफजलगढ़ में इंटरलॉकिंग रोड सहित नगर में साफ सफाई देख चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट की भी सराहना की।

इसके साथ ही जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना होगा। स्टाफ को साफ सफाई रखने व रिकाॅर्ड दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने यहां तैनात उपनिरीक्षकों तथा पुलिस कर्मियों की बैठक ली।

विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने के बाद अपराध नियंत्रण के लिए सतर्क रहने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कोतवाल राजेश कुमार तिवारी के आलावा एसआई संजीव तोमर, अरविंद कुमार भदौरिया,एसआई दीपक पंवार एसआई, कस्बा इंचार्ज आदि स्टाफ मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img