Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

इस केस में सपा नेता आजम खां को मिली दो साल की कैद, जुर्माना भी लगाया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को रामपुर जिले की अदालत ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां को नफरती भाषण देने के केस में दोषी करार देते हुए दो साल की कैद और ढाई हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई करने के उपरांत फैसला सुनाया है। फिलहाल आजम खां न्यायिक अभिरक्षा में हैं।

बता दें कि आजम खां पर आरोप था कि 18 अप्रैल 2019 को धमारा गांव में जनसभा के दौरान उन्होंने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद एडीओ सहकारिता अनिल चौहान ने शहजादनगर में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की और सुनवाई के बाद आजम खां को नफरती भाषण मामले में दोषी करार दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img