Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

एक दिवसीय वन्य जीव संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मुज़फ्फरनगर: नगर के मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज में सामाजिक संस्था ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले वन्य जीव संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हाजी सदाकत ने की तथा संचालन ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव शाहवेज द्वारा किया गया।

कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य कॉलेज के छात्र छात्राओं को सर्पों के प्रति जागरूकता पैदा करने एवं सर्पों के प्रति फैले अंधविश्वास को समाप्त करने के साथ साथ सर्पों के प्रति अफवाहों को समाप्त करने का संकल्प था।

कार्यक्रम में समाजसेवी आरिफ थानवी ने छात्र छात्राओं को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से मिलने वाले विष युक्त व विषहीन सांपों की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे इलाके में सबसे अधिक कोबरा, कॉमन करैत व रसल वाइपर प्रजाति के सांप विषयुक्त मिलते हैं।

इनके अलावा अधिकांश सर्प धामन(इंडियन रैट स्नैक), चेकर्ड कीलबेक स्नैक, इंडियन वुल्फ स्नैक, वॉर्म स्नैक व रेड सैंड बोआ इत्यादि सर्प विषहीन प्रजाति के पाए जाते हैं। सर्पों के बारे में संवाद कर छात्र छात्राओं को सर्पदंश के बाद क्या करना चाहिए तथा सर्पदंश के बाद क्या नहीं करना चाहिए के प्रति जागरूक किया।

आरिफ थानवी ने बताया कि भारत में सर्पदंश से सबसे अधिक मौतें सिर्फ इसलिए होती हैं क्योंकि हम अंधविश्वास के कारण झाड़ फूंक एवं तंत्र मंत्र के चक्कर में लग जाते हैं। सर्पदंश का इलाज सिर्फ एंटी वैनम ही है। साथ ही छात्र छात्राओं ने संकल्प लिया कि सर्पों की हत्या किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाजसेवी अम्बरीश कल्याणी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 16 जौलाई को विश्व सर्प दिवस के रूप में मनाते हैं, लेकिन सांपों को हमेशा नफरत की नज़रों से देखा जाता है, जिसके कारण सांपों को लगातार ग्रामीणों व किसानों द्वारा मारा जाता है। हमें इस क्रूर प्रथा की भांति सर्पों की सहायता के लिए इस प्रकार के प्रोग्राम का आयोजन कर लोगों को बड़े पैमाने पर जागरूक करना होगा।

वसीम अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार हमारे खेत खलिहानों को सर्पों द्वारा बचाया जाता है। साथ ही हमारे जीवन चक्र में सर्पों के प्रति महत्ता बताई गई।

अंत में वरिष्ठ समाजसेवी हाजी सदाक़त व प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट ने वन्यजीवों को बचाने की अपील करते हुए कार्यशाला में उपस्थित होने वाले समस्त छात्र छात्राओं एवं कॉलेज प्रबंधन व ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी का आभार प्रकट प्रोग्राम का समापन किया।

प्रोग्राम में प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट, इरफाना अंजुम, शगुफा नाज़, फातिया नाज़, सादिक, शादाब, कसान, उजमा, यास्मीन, फरीदा, इकरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE 12th Result Out: CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, जानें कैसे करें चेक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

NEET: ‘नीट पेपर लीक पर सड़कों पर उतरे जेन-G’ – केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने नीट...

Prateek Yadav Death: 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन, चार महीने पहले फेफड़ों में हुआ था संक्रमण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम...
spot_imgspot_img