Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

सपा नेताओं पर लगी पर गैंगस्टर को लेकर जहानपुरा में पंचायत

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सपा विधायक नाहिद हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर लगाई गैंगस्टर के विरोध में लेकर जहानपुरा में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में नाहिद व तबस्सुम पर गैंगस्टर का विरोध किया गया।
गुरुवार को क्षेत्र के गांव जहानपुरा में मुबारक अली ने आवास पर पंचायत का आयोजन किया गया।

पंचायत में विधायक नाहिद हसन व उनकी माता तबस्सुब हसन पर गैंगस्टर लगाये जाने पर आक्रोश देखने को मिला। पंचायत का संचालन करते हुए वक्ताओ ने कहा कि हम हर तरह से विधायक नाहिद हसन व उनकी माता तबस्सुम हसन के साथ हैं।

87 3

नाहिद हसन व पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर झूठे गैंगस्टर के मुकदमे वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पूर्व सांसद मरहूम मुनव्वर हसन के परिवार का इतिहास हैं कि विधायक के पिता का नाम गिनीज बुक में दर्ज हैं। बिना किसी भेदभाव के लोगों की हर तरह से हसन परिवार मदद करता है इसलिए विधायक जी का मनोबल तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मुबारिक अली ने कहा कि हम गैंगस्टर के मुकदमें को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और हम नाहिद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे।

इस दौरान शाहदीन, ताहिर, मेहताब, जाबिर, यासिन, आरिफ, इन्तिजार, बवेज, मेहंदी हसन, हाजी असगर आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

गुरुवार को गांव तीतरवाड़ा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर सभी ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सौंपा। जिसमें बताया गया कि सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन व पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर पुलिस प्रशासन द्वारा गलत तरीके से गैंगस्टर एक्ट लगाई हैं। इसका सभी ग्रामीण पुरजोर विरोध करते हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि सपा विधायक व पूर्व सांसद लगातार क्षेत्र में रहकर गरीब, मजदूरों एवं बेसहारा लोगों की मदद करते तथा लोगों के सामाजिक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं पर गैंगस्टर एक्ट लगने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची हैं।

ज्ञापन के माध्यम से सभी ने राज्यपाल से उच्च स्तरीय जांच कराकर गैंगस्टर एक्ट निरस्त कराने की मांग की हैं। इस दौरान हारून, विनोद चौहान, रिजवान, आरिफ, इस्लाम, राशिद, ष्ण शर्मा, रज्जाक, मेहरबान व शाहरुख अली आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img