- पैदल मार्च के दौरान एसपी ने जनता का मास्क किए वितरित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च के दौरान लोगों को कोरोना के प्रति जागरू क करते हुए आमजन को एसपी ने मास्क वितरित किए।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ बिजनौर नगर में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये शासन द्वारा लगाये गए रात्रि कर्फ्यू का पालन करने, घर पर रहने, अति-आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने तथा निकलते समय मास्क का प्रयोग करते हुए पूर्ण सावधानियाँ बरतने के लिए आमजन को जागरुक किया गया।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि शासन निर्देशाुनसार रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू लागू किया जाना है। नगर का भ्रमण कर लोगों को बताया जा रहा कि आठ बजे तक दुकाने बंद हो जाए व घर से ना निकले। एसपी ने कहा कि मास्क का उपयोग करे व अति आवश्यक काम होने पर ही घर से निकले। इस दौरान एसपी ने जनता को मास्क वितरित किए। पैदल मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व पुलिस फोर्स आदि उपस्थित रहे।

