- भाजपा की वर्चुअल बैठक का किया आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: भाजपा की वर्चुअल जिला बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री विनय राणा के संचालन में किया गया।
मुख्य वक्ता प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल (कौशल विकास मंत्री उत्तर प्रदेश शासन) ने बैठक में उपस्थित सभी को सेवा ही संगठन है। कार्यक्रम के अंतर्गत सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वयं को बचाते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है और सेवा भाव के कार्य में कोई भी कसर नहीं छोड़नी है। साथ ही कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को एक मई से शुरू होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत वैक्सीन अवश्य लगानी चाहिए, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके।
साथ ही जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए जिले के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति द्वारा कोरोना काल में सेवा कार्यों के लिए पुन: आगे आकर और भी बढ़चढ़ कर लोगों की सेवा करने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से अनूप वाल्मीकि, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, जिला महामंत्री विनय राणा, भूपेंद्र चौहान बॉबी, मुकेन्द्र त्यागी, विवेक कर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश विश्वकर्मा, प्रमोद चौहान, दिनेश सैनी, पूनम गोयल, संगीता अग्रवाल, अरविंद गहलौत, सुभाष चौहान, जिला मंत्री नरेश भाटी, राजन टन्डन गोल्डी, बलराज त्यागी, तरुण राजपूत, पुष्कर सिंह, अभिषेक उपमन्यु, माया पाल, जिला कोषाध्यक्ष केके रवि, डॉ बीरबल सिंह, नीरजा सिंह, डा. नवनीत गर्ग, राम मोहन अग्रवाल, मोनिका यादव, राजकुमार, राजीव त्यागी, देशराज, धर्मेन्द्र जोशी व पुखराज, विक्रांत चौधरी आदि उपस्थित रहे।

