जनवाणी ब्यूरो |
मुजफ्फरनगर: सपा चिकित्सा सभा के जिलाध्यक्ष डा. अशोक सिंघल ने चिकित्सा सभा की कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ डॉक्टर रिजवान त्यागी, डा. ह्रदयेश, डा. सुभाष बालियान, डा. राकेश खुराना को मनोनीत किया गया है।
सपा चिकित्सा सभा मे जिला महासचिव की जिम्मेदारी डा. एलएम काजमी को व जिला सचिव डा. योगेंद्र पाल,डा. रघुवीर, डा. मोहसिन अली, डा. श्रीमती फिरदौस सबा खान तथा जिला कोषाध्यक्ष वरिष्ठ डा. डीके शर्मा को मनोनीत करते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य में डा. ओमप्रकाश, डा. नसीम, डा. मसरूर, डा. सद्दाम, डा. इदरीस, डा. शहजाद, डा. मोहनलाल, डा. जुल्फिकार, डा. इस्तखर, डा. नसीम मीरापुर, डा. राजेश, डा. शेलेन्द्र सिंघल को मनोनीत किया गया है।
मीटिंग में रालोद छोड़कर सपा में शामिल हुए जितेंद्र बालियान सौरम बिजेंद्र सिंह, धीरेन्द्र मलिक, बंटी चैधरी, नेपाल सिंह, ओमवीर चौहान को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सपा की सदस्य्ता ग्रहण कराई।

