जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: क्षेत्र में चोरी की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है और लगातार यहां चोर सक्रिय होकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। पांची, ढिकौली, चमरावल गांव के जंगल से चोरों ने छह नलकूपों से लाखों के उपकरण चोरी कर ले गये। पीड़ित किसानों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना चांदीनगर में तहरीर दी है।

