जनवाणी संवाददाता
सहारनपुर: सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक का गांव सैंथकी गुर्जर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूलों के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद पार्टी ने पीडीए (पिछड़ा वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक) के नाम से जन पंचायत की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनहितैषी नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। अपने संबोधन में आशु मलिक ने कहा कि आपका प्यार, विश्वास और सहयोग ही मेरी ताकत है।
मैं गांव के युवाओं, किसानों और मजदूरों के बेहतर भविष्य के लिए हमेशा काम करता रहूंगा। समाजवादी पार्टी का मिशन हर वर्ग को न्याय, हर क्षेत्र को विकास और हर आवाज को प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का पीडीए अभियान सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों को एक संगठित ताकत में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है. आयोजन में सावन कुमार यादव, गुरु यादव व जुल्फान मलिक ने प्रमुख भूमिका निभायी. इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, शहर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, चन्द्रशेखर यादव, काशिफ अल्वी, मुस्तकीम राणा, जब्बार प्रधान, विक्रम यादव, नितिन यादव, दिलशाद प्रधान, कय्यूम प्रधान, अच्छन यादव, सद्दाम, अब्दुल्ला, तारिक प्रधान, फरमान प्रधान, हैदर मुखिया, महफूज देवली, अरबाज खान, किरन पाल राणा, सूरज यादव, अंकल यादव, शिवराम कुमार आदि मौजूद रहे।
…

