- आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिलेंगे
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: ग्राम चकमहदूद में तीन दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर नूरपुर विधानसभा से सपा विधायक परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों को शीघ्र इंसाफ दिलाने व समाजवादी पार्टी सहित स्वयं द्वारा मदद करे जाने का आश्वासन दिया।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के नूरपुर विधानसभा विधायक हाजी नईम उल हसन ग्राम चममहदूद सानी पहुंचे और 17 जनवरी की रात में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर परिजनों से वार्ता की। सपा विधायक ने परिजनों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे और शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक बिजनौर से मिलेंगे।
उन्होंने फोन पर पुलिस अधीक्षक से वार्ता करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के लिए कहा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी हाफिज शमीम अंसारी एवं ग्राम प्रधान पद के भावी उम्मीदवार कासिम अंसारी ने भी पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
इस मौके हाजी गफ्फार, नसीब मूंछ, ताज अहमद, मोहम्मद कासिम अंसारी, शफीक अंसारीए, जहीर अंसारी, शराफत हुसैन, शफीक अहमद, मौ. यामीन, मौ. आलम, मौ. असलम, बल्लू ठेकेदार, फैज अहमद आदि मौजूद रहे।

