Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

दुर्घटना के शिकार युवक को एक साल बाद न्याय की उम्मीद

  •  कोतवाल ने दिए एक साल पहले हुई दुर्घटना में मुकदमे के आदेश
  • सड़क दुर्घटना में मजदूर युवक को गंवाना पड़ा अपना पैर

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर एक मजदूर युवक को एक साल पूर्व अज्ञात बाईक चालक के टक्कर मार देने के मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान घूम रहे मजदूर युवक के ससुर को अपने दामाद के लिए अब न्याय मिलने की आस जगी है। घायल मजदूर इस दुर्घटना में बाएं पैर में संक्रमण के कारण अपना पैर गंवा चुका है।

पीड़ित की ओर से पैरवी कर रहे उसके ससुर से घटना सुनकर और अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर थाना प्रभारी की आंखे भी नम हो गई और उन्होंने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिेए वहीं दुर्घटना के संबंध में वाहन चालक को चिन्हित करने के निर्देश दिए।

ग्राम रायपुर (मौज्जमपुर)निवासी चन्द्रभान सिंह के दामाद ग्राम टांडा निवासी धमेन्द्र पुत्र मुन्नू का पिछले साल 19 जनवरी 2020 को कोटद्वार से मजदूरी करने के बाद वापस आते हुए एक बाईक सवार टक्कर मार गया। जिसमें उसके पैर में काफी चोट आई थी।

घटना के बाद उसके ससुर व परिजन धर्मेन्द्र को उपचार के लिए बिजनौर निजी अस्पताल में ले गए जहां से उन्हें एम्स दिल्ली रैफर कर दिया गया जहां चिकित्सकों ने एक पैर की नसों के सुन्न होने व उसमें संक्रमण फैल जाने के कारण जीवन खतरे में होने से एक पैर को काटने की बात कही।

मजबूरी में दिल पर पत्थर रख कर परिजनों ने पैर को कटवाना उचित समझा। 22 मार्च 2020 को पीड़ित अपने घर एक पैर गंवा कर आ गया और घर पर ही लाक डाउन के कारण पट्टी करवाता रहा परंतु इस बीच थाने में उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हो सकी जिसके कारण वह क्लेम भी नहीं कर सका।

ठीक एक साल बाद जब बुधवार को पीड़ित की ओर से धर्मेन्द्र के ससुर चन्द्रभान ने कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह को घटना बताई और अपने दामाद के एक पैर गंवा देने की बात सुनी तो वे भी भावुक हो गए और तत्काल उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए ताकि पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे विधिक कार्रवाई में परेशानी नहीं हो औऱ मुआवजा मिल सके। उन्होंने पीड़ित को अपनी ओर से भी हर संभव मदद करने का अश्वासन दिया।कोतवाल की कार्यशैली की सभी प्रशंसा कर रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img