Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

वकीलों का एसपी कार्यालय पर हंगामा, धरना दिया

  • आरोपी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई न होने से वकीलों में रोष
  • वकीलों का साथ देने के लिए बार कोंसिल को पत्र लिखेंगे बार अध्यक्ष

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: वकील के साथ मारपीट करने के आरोपी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कोंई कार्रवाई न होने से वकीलों में रोष व्याप्त है। आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को वकीलों ने एसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और धरना दिया। वकीलों ने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। एएसपी ने वकीलों को आरोपी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध शुक्रवार शाम तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वकीलों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

आरोप है कि गत 10 सितम्बर को बड़ौत पुलिस ने वकील आकिब चौधरी के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की थी और कोतवाली ले जाकर उन्हें हवालात में बंद कर दिया था। आरोप है पुलिस ने वकील की जेब से 57.5 हजार रुपये और उनका मोबाइल भी निकाल लिया था और मोबाइल से सभी जरूरी डाटा डिलिट कर दिया था।

पुलिस पर वकील के विरूद्ध एक फर्जी मुकदमा भी दर्ज करने का आरोप है। बताया गया है कि वकील नगर में दो पक्षों के बीच किसी विवाद में समझौता कराने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। इस संबंध में गत 14 सितम्बर को वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल एएसपी से मिला था और आरोपी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर निलम्बन की कार्रवाई व वकील के विरूद्ध दर्ज फर्जी मुकदमा निरस्त कराने की मांग की गई थी।

आरोपी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई न होने पर वकीलों ने गुरूवार को एसपी आवास पर करीब 5 घंटे तक धरना दिया था। सीओ सिटी के आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई के आश्वासन पर वकीलों ने धरना समाप्त किया था लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर वकीलों ने शुक्रवार को आरोपी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कों लेकर एसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और धरना दिया।

इस दौरान एसपी की अनुपस्थित में वकीलों की एएसपी से वार्ता हुई । एएसपी ने वकीलों को शुक्रवार शाम तक इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वकीलों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और चेतावनी दी यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा वे इस संबंध में बार कौंसिल को पत्र लिखेंगे और संघर्ष समिति से उनके आंदोलन में सहयोग करने का अनुरोध किया जाएगा। धरने में एडवोकेट रामपाल शर्मा, इफ्तखार हसन, देवेंद्र आर्य, जयवीर तोमर, राजकुमार शार्मा, जयंत, सतीश त्यागी, प्रवीण नाहरा, राजुद्दीन, नदीम राजपूत, सचिन खोखर, जावेद अहमद, शौकीन मलिक व आरिफ बेग आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img