Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

बागपत से सपा ने खेला जाट कार्ड, मनोज चौधरी को बनाया प्रत्याशी

  • सपा ने बागपत से लंबे इंतजार के बाद घोषित किया प्रत्याशी
  • ककड़ीपुर के मनोज को प्रत्याशी बनाने पर समर्थकों में खुशी

मुख्य संवाददाता |

बागपत: सपा ने आखिरकार बागपत लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतार दिया है। सपा ने यहां जाट कार्ड खेलते हुए ककड़ीपुर निवासी मनोज चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। मनोज के प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उधर, रालोद-एनडीए गठबंधन ने भी यहां जाट को प्रत्याशी बना रखा है, जबकि बसपा ने यहां से गुर्जर पर दांव चला है। अब सपा ने भी यहां जाट-मुस्लिम समीकरण बैठाने के लिए पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

लोकसभा चुनाव में रालोद-एनडीए गठबंधन ने बागपत लोकसभा सीट पर सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किया था। रालोद ने यहां से जाट पर दांव चलते हुए डॉ. राज कुमार सांगवान को प्रत्याशी बना रखा है। जबकि बसपा ने यहां से गुर्जर पर दांव चला है और प्रवीण बैसला को प्रत्याशी बनाया है। सपा के चेहरे का भी कई दिनों से इंतजार हो रहा था। कभी गुर्जर चेहरा तो कभी ब्राह्मण चेहरे के आने की चर्चा शुरू हो जाती थी। बुधवार को भी यहां अमरपाल शर्मा के नाम की चर्चा हो गई थी, लेकिन समाजवादी पार्टी ने देर शाम अधिकृत सूची जारी कर दी है।

जिसके बाद सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है। सपा ने भी यहां जाट कार्ड खेला है और पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ककड़ीपुर निवासी मनोज चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। मनोज चौधरी को बागपत लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाकर सपा ने जाट-मुस्लिम समीकरण साधने की तैयारी की है। सपा ने मनोज के सहारे यहां मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है। सपा ने मनोज को दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ाया है।

वर्ष 2012 में छपरौली विधानसभा सीट से मनोज को प्रत्याशी बनाया था। उस दौरान उन्हें करीब 14 हजार से अधिक वोट मिले थे। उसके बाद वर्ष 2017 में भी मनोज को छपरौली से प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में मनोज को 39 हजार से अधिक वोट मिले थे। मनोज ने छपरौली सीट पर सपा के खाते में सर्वाधिक वोट डालने का काम किया था। वह सपा के छह साल जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवार के नजदीकी माने जाने वाले मनोज चौधरी पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है और उन्हें इस बार लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। मनोज चौधरी का कहना है कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बागपत में मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।

मनोज के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ी
सपा की सूची जैसे ही आई वैसे ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड गई। बागपत लोकसभा सीट से मनोज चौधरी का टिकट घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img