Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पर दिया धरना

जनवाणी संवादाता |

सहारनपुर: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर तहसील में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और 13 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा।

सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी उमर अली खान की कयादत में सपा कार्यकर्ताओं ने बेहट तहसील मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गए।

धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व एमएलसी ऊमर अली खान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारे किसान, छात्र व व्यापारी विरोधी है कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है आज किसान मजदूर व्यापारी सभी सरकार की नीतियों से परेशान है।

उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार फ़र्ज़ी एनकाउंटर करने में व्यस्त है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया कहा कि योगी सरकार सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे करा रही है। धरने के बाद महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी दीप्ति देव को सौंपा।

इस दौरान बेहट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रागिब अली, बेहट नगर अध्यक्ष अज़ीम मलिक, शेख फजलुर्रहमान, फैज़ान क़ुरैशी, मन्नान अहमद प्रधान, मोहम्मद हारून चौधरी, औरंगजेब, अबरार गाड़ा, मोहम्मद हारून अफराहिम खान, जावेद राणा, शहजाद रावत, ब्लाक प्रमुख पुष्पेन्द्र, दिनेश चौधरी, नगर अध्यक्ष छुटमलपुर, शहज़ाद अली, फैज़ान मिर्ज़ा प्रधान प्रतिनिधि, मेनपाल प्रधान, चौधरी ताहिर चेयरमैन, राव मुकर्रम, मुकेश प्रधान राव साजिद, कॉम्बोज राव अयाज आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img