Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

हिमगिरी ट्रेन के कोच में लगी चिंगारी

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: जम्मू से हावड़ा जाने वाली सुपरफास्ट हिमगिरी ट्रेन के कोच में चिंगारी व धुआं निकलने के बाद हिमगिरी सुपरफास्ट ट्रेन को बुंदकी व मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन के बीच रोक दिया गया। रेल विभाग की टेक्नीशियन टीम ने करीब आधा घंटा में फाल्ट को पकड़ा और फाल्ट को ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना किया।

हिमगीरी ट्रेन के लिए नजीबाबाद से धामपुर तक की लाइन क्लियर होने तथा नॉन स्टॉप ट्रेन के लिए सिग्नल ग्रीन होने के कारण नगीना में बिजनौर रेलवे फाटक व कालाखेड़ी रेलवे फाटक करीब पौन घंटा बंद रहे। जिसके कारण नेशनल हाईवे नंबर 74 पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। उधर कालाखेड़ी फटक पर भी लंबा जाम लग गया।

अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img