- लोक स्वास्थ्य सेवा समिति ने लगाया 28वां चश्मा वितरण कैंप
शामली ब्यूरो |
शामली: लोक स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा 28वां निशुल्क चश्मे वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आई चिकित्सक डा़ उमंग अग्रवाल ने 230 मरीजों की आंखों का चेकअप कर परामर्श दिया। इस दौरान संस्था की ओर से 133 लोगों को निशुल्क चश्मों का वितरण भी किए गए।
रविवार को शहर के अस्पताल रोड स्थित कुलदीप मेडिकल स्टोर पर लोक स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा 28वां निशुल्क चश्मा वितरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अतिथि ज्ञानेंद्र पांडे व शिशु रोग विशेषज्ञ डा़ नागेंद्र मलिक, संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी को चश्मे वितरण करना बड़ा पुनीत कार्य है।
जिससे वह अपनी आंखों से सही प्रकार से कार्य करता रहे। नेत्र चिकित्सक डा़ उमंग अग्रवाल ने करीब 203 मरीजों का चेकअप करते हुए उनको आंखों के लिए आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही, मोतियाबिंद आई अप्रेशन के लिए भी मरीजों को चयनित किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने करीब 133 जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मों का वितरण भी किया।
इस अवसर पर महामंत्री संजय कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, अमित गोयल, नरेंद्र, नबील, उस्मान, दीपक, बिट्टू, महेश शर्मा, रवि संगल आदि मौजूद रहे।

