Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Sports News: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की अटकलें, बीसीसीआई ने फैसले पर पुनर्विचार की दी सलाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय क्रिकेट को एक और बड़ा झटका लग सकता है। कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के तुरंत बाद अब खबर आ रही है कि पूर्व कप्तान विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, कोहली ने अपना यह निर्णय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अवगत करा दिया है।

BCCI ने विराट कोहली से किया अनुरोध

हालांकि, बीसीसीआई ने कोहली से अनुरोध किया है कि वे अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करें। बोर्ड यह नहीं चाहता कि एक ही समय में दो वरिष्ठ और अनुभवी खिलाड़ी टेस्ट प्रारूप से बाहर हो जाएं, जिससे टीम को भारी नुकसान हो सकता है।

विराट कोहली के इस संभावित फैसले के चलते उनके आगामी इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा बनने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

रोहित शर्मा ने की संन्यास लेने की घोषणा 

गौरतलब है कि गुरुवार को रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी।

अगर विराट कोहली भी यह कदम उठाते हैं, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक युग का अंत होगा, क्योंकि कोहली और रोहित दोनों ने टेस्ट क्रिकेट में भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img