Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

कृषि विवि में नए कुलपति को लेकर अटकलों का दौर जारी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में नए कुलपति को लेकर अभी अटकलों का दौर जारी है। 26 सितंबर को विवि के मौजूदा कुलपति प्रो. केके सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि नए कुलपति को लेकर कई दावेदार हैं, लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि वर्तमान कुलपति का कार्यकाल राजभवन कुछ महीनों के लिए बढ़ा भी सकता है। ऐसे में ये भी चर्चा है कि वर्तमान कुलपति को एक या दो महीने का समय बढ़ाया जा सकता है। हालांकि ये तो 25 सितंबर को तय होगा, लेकिन विवि में फिलहाल इस तरह की चर्चाएं जोरो पर है। कृषि विवि के कुलपति प्रो. केके सिंह का सितंबर को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस पद के लिए विवि के प्रोफेसरों के अलावा अन्य विवि के कुलपति भी दावेदारी कर रहे हैं। विवि के कुलपति पद को लेकर जोड़तोड़ भी किया जा रहा है, लेकिन विवि में इस समय चचार्ओं का बाजार भी गर्म है। सूत्रों के मुताबिक विवि के वर्तमान कुलपति प्रो. केके सिंह का एक या दो महीने का कार्यकाल बढ़ सकता है। वर्तमान कुलपति लगातार राजभवन से संपर्क में हैं, लेकिन ये तो अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन 25 सितंबर को ही राजभवन से कोई आदेश जारी होगा। जिसमे या तो वर्तमान कुलपति का समय बढ़ेगा या फिर किसी नए कुलपति की नियुक्ति होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img