Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

स्पिरिट’ में आया और बड़ा बदलाव, दीपिका पादुकोण के बाद ये एक्टर भी हुए फिल्म से अलग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। प्रभास और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ एक बार फिर सुर्खियों में है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है, लेकिन अब फिल्म में स्टारकास्ट को लेकर नए बदलाव हो रहे हैं। दीपिका पादुकोण के बाद अब खबरें हैं कि अभिनेता प्रकाश राज भी इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।

‘स्पिरिट’ में प्रकाश राज का किरदार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता प्रकाश राज इस फिल्म से बाहर हो रहे हैं। पहले यह खबरें आईं थीं कि वे इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे। ‘स्पिरिट’ के लॉन्च वीडियो में उनकी दमदार आवाज सुनाई दी थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वे फिल्म में कोई महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। उनके फिल्म से जुड़ने के बाद से ही इसे लेकर काफी चर्चा भी हुई थी।

वांगा और प्रकाश राज के बीच विवाद

हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि फिल्म में बदलाव हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रकाश राज और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच स्क्रिप्ट और एक खास सीन को लेकर मतभेद उभर आए थे। इन मतभेदों के चलते दोनों के बीच असहमति हो गई, और कुछ व्यवहार संबंधी दिक्कतें भी सामने आईं। इस कारण अभिनेता ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, अभी तक न तो प्रकाश राज और न ही फिल्ममेकर्स ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

दीपिका पादुकोण का भी था असहमति का मामला

इससे पहले, दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म से हटने का फैसला किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने फिल्म में आठ घंटे का कार्यकाल तय करने की मांग की थी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद दीपिका को ‘स्पिरिट’ से बाहर कर दिया गया, और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img